गूगल ने सोमवार को अपने डूडल की मदद से अमेरिकन सिनेमेटोग्राफर जेम्स वोंग होवे को उनके 118 वें जन्मदिन पर याद किया। जेम्स चीनी अमेरिकी सिनेमेटोग्राफर थे। जेम्स ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
शुरूआत में उन्होंने एक फोटोग्राफर के साथ असिस्टेंट की तरह काम किया। जहां काम करते हुए उन्होंने लाइटिंग, फ्रेमिंग और कैमरा मूवमेंट भी सीख लिया था।
पढ़ें- बॉलीवुड के इस खान का दावा, नहीं होगी रणवीर और दीपिका की शादी
इतना ही नहीं जेम्स ने वाइट एंड ब्लैक फिल्मों में कलर डालने की खोज की थी। उन्होंने वाइड-एंगल्स लेंस, लो की लाइटिंग और कलर लाइटिंग का इस्तेमाल किया था। अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के बावजूद जेम्स अपनी सिनेमेटोग्राफी की वजह से काफी प्रसिद्ध रहे।
जेम्स किसी भी सीन को बेहतर ढंग से शूट करने के लिए कम से कम कैमरे को इधर से उधर हिलाते थे। रंगभेद होने के बावजूद जेम्स को दो ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था। रिटायरमेंट के बाद उन्हें जीवन का बेस्ट सिनेमेटोग्राफर ऑस्कर अवॉर्ड मिला।