फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alan Rickman: गूगल डूडल का 'हैरी पॉटर' फेम एलन रिकमैन को विशेष ट्रिब्यूट, इस सीरीज में निभाई थी अहम भूमिका

Sun, 30 Apr 2023 02:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गूगल ने आज 30 अप्रैल को हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और हैरी पॉटर फेम एलन रिकमैन के सम्मान में खास डूडल बनाया है। एलन को ब्रॉडवे प्ले 'लेस लिआइसन्स डेंजरस' में उनके शानदार प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने पर उन्हें एक डूडल समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
एलन रिकमैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के फैन हैं तो आपको ‘प्रोफेसर सेवेरस स्नेप’ तो जरूर याद होंगे। इस आइकॉनिक रोल को निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर एलन रिकमैन, आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। एलन रिकमैन को दुनिया में पहचान उनके ‘लेस लाइजन्स डेंजरस’ नाटक से मिली थी, जिसे रविवार को 36 साल पूरे हो गए। इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर एक्टर एलन रिकमैन को याद किया। 
विज्ञापन

‘लेस लाइजन्स डेंजरस’ एलन रिकमैन के शुरुआती दौर में उनके करियर के लिए एक लॉन्चपैड साबित हुआ था। इसके लिए उन्हें ‘टोनी अवॉर्ड’ के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। माना जाता है कि इसी शो के बाद उनके लिए कई फिल्मों के दरवाजे खुले। गूगल ने भी एलन रिकमैन की यादगार भूमिका को याद करते हुए डूडल बनाया है। जिसे आप गूगल के होमपेज पर देख सकते हैं। ‘लेस लाइजन्स डेंजरस’ में एलन रिकमैन ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया था, 36 साल बाद भी फैंस उनके किरदार को आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन

एलन रिकमैन - फोटो : सोशल मीडिया
21 फरवरी 1946 को जन्मे एलन रिकमैन एक पेंटर थे, उनका रुझान समय के साथ अलग-अलग आर्ट फॉर्म की ओर बढ़ने लगा था। उन्हें अपने शिक्षकों और परिवार का भी सपोर्ट मिला। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी दिलचस्पी दिखाई और लंदन केलैटिमर अपर स्कूल से अपने काम को करते रहने के लिए स्कॉलरशिप भी ली। एक्टर ने कई फिल्मों में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 14 जनवरी 2016 को दुनिया से अलविदा कह गए।

यह भी पढ़ें: ‘डरना मना है’ के निर्देशक प्रवाल रमन की अगली फिल्म पर विवाद, पढ़िए निर्माता और निर्देशक के दावे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें