बता दें कि पिछले साल ही उनकी सगाई का ऐलान किया गया था। दोनों स्कॉटलैंड के उत्तर-पूर्व में आज (शनिवार) शादी करेंगे। डेली मेल की खबर के अनुसार, दोनों की शादी का आयोजन अबेर्डीनशायर के वार्डीहिल केशल में किया जाएगा जहां लेसली का परिवार पिछले 900 साल से बसा हुआ है।
शायद ही आपको पता हो कि लेसली ने हैरिंगटन से मिलने के दो साल बाद ही इस शो को छोड़ दिया था। जबकि हैरिंगटन शो के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए और वे लोकप्रिय टीवी ड्रामा की हर सीरिज में दिखाई दिए।
हैरिंगटन ने इससे पहले एलयूओमो वोग को बताया था कि आईसलैंड में एक शूटिंग के दौरान लेसली को देखते ही वह उन्हें दिल दे बैठे थे।