हॉलीवुड में एंजेलिना जोली से लेकर कई जानी-मानी महिलाओं ने विंस्टीन पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी। बता दें कि इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया।
वहीं गिरफ्तारी के पहले हार्वे विंस्टीन ने खुद से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। एक सूत्र ने 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया, 'हार्वे स्टैंडर्ड लीगल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इस दौरान वो अपने आत्मसुधार के प्रति ईमानदार हैं और परिवार, दोस्तों पर भरोसा कर रहे हैं।'