फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेम ऑफ थ्रोन्स की अभिनेत्री Dame Diana Rigg का निधन, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Fri, 11 Sep 2020 03:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेम डायना रिग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गेम ऑफ थ्रोन्स की मशहूर अभिनेत्री डेम डायना रिग (Dame Diana Rigg) का निधन हो गया है। वो 82 साल की थीं। बीबीसी के मुताबिक उन्हें कैंसर था। उन्हें कुछ महीनों पहले ही इस बीमारी का पता चला था। 

विज्ञापन


डायना की बेटी Rachael Stirling ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मेरी प्यारी मां आज सुबह, घर पर, परिवार के सामने हमेशा के लिए शांति की नींद सो गईं। 

Stirling ने कहा कि मार्च में पता चला कि उन्हें कैंसर है। उन्होंने अपने आखिरी महीने बेहद खुशी के साथ बिताए। उन्होंने हंसते, खिलखिलाते अपने असाधारण जीवन को मुस्कुराते हुए बिताया। इसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं उन्हें कितना याद करूंगी।
विज्ञापन


डायना के निधन पर जेम्स बॉन्ड स्टार  George Lazenby ने ट्वीट किया,  'डायना रिग के निधन के बारे में सुनकर हमें बहुत दुख हुआ है। महान थियेटर और स्क्रीन अभिनेत्री।'
 

डायना ने गेम ऑफ थ्रोन्स में हाउस टाइरेल मैट्रीक के मालिक ओलेना टाइरेल की भूमिका निभाई। उनका किरदार, हाउस टायरेल का अंतिम प्रमुख था, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। ओलेना टाइरेल, जिसका नाम द क्वीन ऑफ थ्रोन्स था, उसे प्रशंसकों द्वारा उनकी त्वरित बुद्धि के लिए सराहा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें