'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क ने शुक्रवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। एमिलिया ने अपने जन्मदिन को काफी एडवेंचरस अंदाज में मनाया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने स्काईडाइविंग सूट में अपनी तस्वीर साझा की है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना जन्मदिन काफी खतरनाक स्टंट्स करते हुए मनाया है।
एम्लिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में एमिलिया ने लिखा, 'एक और जन्मदिन की मौजूदगी को इससे बेहतर और कौन टक्कर दे सकता है? प्लेन से कूदना जैसे...कौन कहता है कि तुम सिर्फ ड्रैगन ही उड़ा सकते हो? मेरे चेहरे का एक्सप्रेशन आपको सब कुछ बता रहा है'। इसके साथ उन्होंने हिंटन स्काई डाइविंग को इस थ्रिलिंग एक्सपीरियंस के लिए धन्यवाद भी कहा है।
एमिलिया क्लार्क को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए जाना जाता है। उन्होंने इसके पूरे आठ सीजन में Daenerys Targaryen का किरदार निभाया था। इस किरदार के बाद उन्हें काफी फेम मिला था। गेम ऑफ थ्रोन्स के अलावा एमिलिया, टर्मिनेटर जेनेसिस, सोलो: ए स्टार वॉर्स स्टोरी, मी बिफोर यू और लास्ट क्रिसमस जैसी शानदार फिल्मों में बेहतरीन अभिनय प्रदर्शित कर चुकी हैं।
पढ़ें: संजय दत्त की सहूलियत के लिए बदले जा रहे उनकी फिल्मों के ये किरदार, रौद्र रूप धरने से पहले जरूरी सावधानी