फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 'जस्टिस लीग' के डायरेक्टर ने दी थी करियर खत्म करने की धमकी, गैल गैडोट का बयान

Tue, 11 May 2021 12:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट (Gal Gadot) ने खुलासा किया है कि 'जस्टिस लीग' (Justice League) के निर्देशक जॉस व्हेडन (Joss Whedon) ने उनका करियर खराब करने की धमकी दी थी। डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने कुछ भी किया तो वे उनका करियर बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन
गैल गैडोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार वो एक हैरान कर देने वाली वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बनी हैं। हाल ही में गैल गैडोट ने खुलासा किया है कि जस्टिस लीग (Justice League) के निर्देशक जॉस व्हेडन ने उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी। कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि जॉस व्हेडन और गैल गैडोट के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी जॉस व्हेडन पर आरोप लग चुके हैं कि वे अपनी फिल्मों के सेट पर खराब व्यवहार और माहौल बनाकर रखते हैं। जॉस से पहले जैक स्नाइडर फिल्म जस्टिस लीग का निर्देशन कर रहे थे लेकिन पारिवारिक स्थितियां ठीक ना होने के कारण उन्होंने अपने हाथ पीछे कर लिए थे। जिसके बाद जॉस व्हेडन ने इस सुपरहीरो ब्लॉकबस्टर का निर्देशन किया।

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जस्टिस लीग के एक्टर रे फिशर ने भी वार्नर ब्रदर्स की एक फिल्म में व्हेडन के साथ काम करने की मुश्किलों पर ध्यान दिलाया था। रे फिशर के अलावा कई और हॉलीवुड सितारों ने भी जॉस के आपत्तिजनक व्यवहार के बारे में खुलकर बताया था। अब गैल गैडोट ने पुष्टि की है कि व्हेडन ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। गैडोट ने एक बातचीत के दौरान कहा था, 'जॉस ने मेरे करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी और कहा था कि अगर मैंने कुछ किया तो वे मेरा करियर खराब कर देंगे।' यह टकराव तब और ज्यादा बढ़ गया था जब गैडोट ने व्हेडन के लिखे कुछ नए डायलॉग को खारिज कर दिया था। इस पर निर्देशक ने गैडोट को उनका करियर खराब करने की धमकी दे डाली और इससे 'वंडर वुमन' के निर्देशक पैटी जेंकिन्स निराश हो गए थे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि गैल गैडोट जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। गैल पहले से दो बच्चों की मां हैं। उनकी दो बेटियां हैं माया और एलमा। बीते दिनों ही उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये खुलासा किया था कि वह अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो गैल गैडोट को उनकी फिल्म वंडर वुमन 1984 में काफी प्रशंसा मिली थी। अब वह जल्द ही क्लियोपैट्रा की बायोपिक में नजर आएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें