फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश खबरः 'लव मी लाइक यू डू' फेम गायिका एली गॉल्डिंग बनीं मां, कैसपर जोपलिंग ने साझा किया पोस्ट

Mon, 03 May 2021 05:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एली गॉल्डिंग ने पहले बच्चे को दिया जन्म
  • कैसपर जोपलिंग ने इंस्टाग्राम पर साझा की न्यूज
  • फरवरी के महीने में कपल ने की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
विज्ञापन
एली गॉल्डिंग, कैसपर जोपलिंग - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर गायिका एली गॉल्डिंग के घर खुशियों ने दस्तक दी है। गायिका और उनके पति कैसपर जोपलिंग के घर नन्हा मेहमान आ गया है। ये एली और कैसपर का पहला बच्चा है। कैसपर ने अपने पिता बनने की खुशी इंस्टाग्राम पर साझा की है।

विज्ञापन


कैसपर ने लिखा, 'मां और बच्चे दोनों ठीक हैं और खुश हैं'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि एली के काम के चलते जो लोगों का प्यार हमें मिलता है मैं जल्दी उस पर बात नहीं करता, लेकिन इस जादुई और खूबसूरत पल में हमें बेहद खुशी होगी अगर हम इसे निजी तौर पर इंजॉय कर सकें, आपका धन्यवाद'।


विज्ञापन


'लव मी लाइक यू डू' गाने के लिए मशहूर गायिका एली ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इसी साल फरवरी में की थी। एक इंटरव्यू के दौरान एली ने कहा था कि, 'मां बनने के बारे में सोचना ऐसा लगता है कि जैसे ये सच नहीं हो सकता'। उन्होंने बताया कि अगस्त के महीने में जब वो अपने पति कैसपर के साथ पहली सालगिरह मना रहीं थीं तब उन्हें पता चला की वो मां बनने वाली हैं।

आगे एली ने कहा कि, 'गर्भ धारण करने से मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। मैं एक बेहतर दुनिया चाहती हूं, अब मेरे शरीर में ऐसे कर्व्स भी हैं जो पहले नहीं थे और मैं इसे खुलकर इंजॉय कर रही हूं। मेरे पति को भी ये अच्छा लग रहा है'।
विज्ञापन


एक अन्य इंटरव्यू में एली ने इस बात का भी खुलासा किया कि क्यों उन्होंने काफी वक्त बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कीं। एली ने कहा कि, 'मुझे खुद इस बात को समझने के लिए थोड़े वक्त की जरूरत थी। मेरे दिमार में मां बनने जैसा कोई ख्याल नहीं था, मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि किसी औरत को सिर्फ उसके मातृत्व से ही पहचाना जाना चाहिए'। एली और कैसपर अपने पहले बच्चे के आने पर बेहद खुश हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें