जूरी ने कैलिब को पाया कई मामलों में दोषी
जूरी ने कैलिब को हत्या समेत कई मामलों में दोषी पाया। इनमें गंभीर हमला और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद नहीं हुई।
कैलिब के वकील ने भी कोर्ट में कहा कि जांचकर्ताओं को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि उन्होंने उस दिन बंदूक चलाई थी। वहीं, अभियोजन पक्ष ने घटनास्थल पर उनके फिंगरप्रिंट और डीएनए मिलने के साथ उनके डिवाइस से जुड़ी जानकारी को अहम सबूत बताया।
सजा सुनाए जाने से पहले कैलिब काफी भावुक नजर आए। आंखों में आंसू लिए उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगी। कैलिब ने कोर्ट में कहा, 'मैं भगवान के सामने खड़ा हूं, जो मेरे लिए सबसे बड़ा न्यायाधीश है। मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। मैंने अपनी पत्नी को नहीं मारा।'
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला