फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द बैटमैन पार्ट II: रिलीज डेट वही पर फिल्म की शूटिंग हुई ठप्प, मेकर्स ने फैंस को बताई यह बड़ी वजह

Tue, 06 Oct 2026 01:41 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Batman Part 2 Shooting Stopped: निर्देशक मैट रीव्स ने परिवारिक कारणों की वजह से फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' की शूटिंग रोक दी है। इसकी जानकारी मेकर्स ने हाल ही में फैंस के साथ साझा की।
विज्ञापन
द बैटमैन पार्ट II - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' के लिए दर्शकों को अब और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म के निर्देशक मैट रीव्स व्यक्तिगत कारणों के चलते फिल्म से खुद को अलग कर चुके हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि फिल्म को पूरा करने की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? 

अस्थायी रूप से रुका प्रोडक्शन 

विज्ञापन

फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' की शूटिंग कुछ दिनों से लंदन में चल रही थी। मगर अब इसे रोक दिया गया है। फिल्म के निर्माता वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियोज ने सोमवार को इसकी पुष्टि की जिससे इस सीक्वल को लेकर एक और नया मोड़ आ गया है, जिसकी रिलीज डेट पहले ही कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2028 ही बताई जा रही है।

Trending Videos

द बैटमैन पार्ट II - फोटो : सोशल मीडिया

स्टूडियो ने दिया बयान 
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार स्टूडियो ने एक बयान में कहा, ‘मैट रीव्स के पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने के कारण 'द बैटमैन पार्ट II' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। मैट को डीसी स्टूडियोज का पूरा समर्थन प्राप्त है और हम जल्द ही इस सफर को फिर से शुरू करने की उम्मीद करते हैं।’

विज्ञापन

‘द बैटमैन पार्ट 2’ - फोटो : सोशल मीडिया

 फिल्म ‘बैटमैन’ के बारे में 

  • फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' में रॉबर्ट पैटिनसन बैटमैन के रूप में वापसी करेंगे।
  • फिल्म में एंडी सर्किस और कॉलिन फैरेल क्रमशः अल्फ्रेड और पेंगुइन की भूमिकाएं निभाएंगे।
  •  वहीं फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, सेबेस्टियन स्टेन, ब्रायन टायरी हेनरी, जेमी लॉसन, चार्ल्स डांस, गिल पेरेज-अब्राहम और सेबेस्टियन कोच नए चेहरों के रूप में फिल्म में एंट्री लेंगे। 
  •  फिल्म 18 फरवरी 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें