हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर ने की शादी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि लॉस एंजिल्स में करीबी लोगों के बीच क्रिस्टन ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है। रविवार यानी 20 अप्रैल 2025 को यह शादी हुई।
सात साल डेटिंग करने के बाद शादी
क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर साल 2019 में रिलेशनशिप में आए, दोनों ने लगभग सात साल तक डेट किया। साल 2021 में दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच ही सगाई भी की थी। इसके बाद अकसर ही इन दोनों को पब्लिक इवेंट्स पर साथ देखा गया। क्रिस्टन के फैंस जानना चाहते थे कि वह शादी कब करेंगी?
ये खबर भी पढ़ें:
Snow White: लेबनान में डिज्नी की 'स्नो व्हाइट' पर प्रतिबंध, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
ये लोग हुए शादी में शामिल
टीएमजेड की एक रिपोर्ट के अनुसार स्टीवर्ट और उनकी गर्लफ्रेंड ने कोर्ट हाउस से शादी का लाइसेंस हासिल करने के बाद दोस्तों और परिवार के बीच सादे अंदाज में शादी की। इस शादी में एक्ट्रेस एशले बेन्सन और उनके पति ब्रैंडन डेविस भी शामिल थे।
ये खबर भी पढ़ें:
The Fantastic Four Trailer: ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का ट्रेलर रिलीज, नजर आया एडवेंचर-एक्शन-इमोशन
शादी के बाद कर सकती हैं बड़ी पार्टी
क्रिस्टन स्टीवर्ट की शादी की खबरें अब सामने आ रही हैं तो क्या वह अपने हॉलीवुड कुलीग्स को पार्टी भी देंगी। इस बात का हिंट उन्होंने साल 2022 में ही दे दिया था। एक इंटरव्यू में क्रिस्टन ने कहा था, ‘मैं जब भी शादी करूंगी तो एक बड़ी पार्टी करना चाहूंगी।’ साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि वह एक दिन अचानक शादी कर लेंगी। ऐसा ही हुआ है, 20 अप्रैल को क्रिस्टन के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली।