फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझ पर मजाक बनाने में व्यस्त था हॉलीवुड, इसलिए ऑस्कर में हुई गलती'

Tue, 28 Feb 2017 04:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
इस वक्त पूरी दुनिया में इस बात पर चर्चा हो रही है आखिर इतने बड़े ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह में इतनी सारी गलतियां कैसे हो सकती है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर अपनी राय जताई है।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार हॉलीवुड उन पर मजाक बनाने में इतना व्यस्त हो गया था कि उसे समारोह पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिला। एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हॉलीवुड राजनीति पर इतना ध्यान दे रहा था कि उन्हें असली समारोह का ध्यान ही नहीं रहा।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि 89वां ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह इतना ग्लैमरस नहीं था कि जितना उसे होना चाहिए था। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सुनाए गए चुटकुलें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और असगर फरहादी
आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बीच-बीच में ही कई चुटकुले बनाए जा रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं समारोह के होस्ट जिमी किमेल ने ओपनिंग स्पीच में ही डोनाल्ड ट्रंप पर चुटकुला सुना दिया था। किमेल ने डोनाल्ड ट्रंप के गलत समय पर ट्वीट करने पर भी काफी मजाक बनाया।

शो के होस्ट ने ट्रंप पर मजाक बनाते हुए कहा था कि 'हम यहां आज रात महान कलाकारों को सम्मानित करने के लिए एकजुट हुए हैं लेकिन कुछ ऐसे भी महान कलाकार हैं जो अपने आप को महान दिखाते हैं पर असलियत में नहीं हैं।' 

किमेल अकेले ही ट्रंप पर चुटकुला सुनाने वाले व्यक्ति नहीं थे। मंच पर पुरस्कार लेने पहुंचे कई कलाकारों ने भी उनका और उनकी नीतियों का मजाक उड़ाया। आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में ईरान के फिल्म निर्देशक असगर फरहादी की फिल्म 'द सेल्समैन' को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के खिताब से नवाजा गया लेकिन ट्रंप की नीतियों के विरोध के चलते असगर फरहादी ने समारोह में जाकर पुरस्कार लेने से मना कर दिया था।

फरहादी ने कहा था कि 'मुझे खेद है कि मैंने इस बार अपने सिनेमा क्षेत्र के साथियों के साथ ऑस्कर समारोह में नहीं जाने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा कि 'मेरे हमवतन और अन्य 6 देशों के नागरिक कानूनी तौर पर अमेरिका में प्रवेश करते हैं। लेकिन उन पर इस प्रतिबंध की मैं निंदा करता हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें