इविल डेड 2 के अभिनेता डैनी हिक्स का निधन हो गया है। 68 वर्षीय हिक्स ने मंगलवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह चौथी स्टेज के कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।
डैनी हिक्स के निधन की खबर की पुष्टि उनकी प्रबंधन टीम ने फेसबुक पर एक बयान के साथ की। इस पोस्ट में लिखा है, "डैनी हिक्स का अपने घर पर निधन हो गया। हम आपको प्यार करते हैं डैनी, आराम करो मेरे दोस्त। कोई और दर्द नहीं।
कुछ दिनों पहले ही डैनी ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें कैंसर है और उनके पास सिर्फ तीन साल तक का समय बचा है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'उन सभी लोगों के लिए जो मुझे कभी नहीं मिले, और वो प्रशंसक जिन्होंने मेरे काम का आनंद लिया। मुझे कुछ बुरी खबर मिली है। मुझे चौथी स्टेज के कैंसर का पता चला है।'
डैनी ने आगे लिखा था, 'मेरे पास जीने के लिए लगभग एक से तीन साल हैं। मेरे पोस्ट में कोई बदलाव नहीं आया है। मुझे बहुत ज्यादा पछतावा नहीं है। ठीक है, मैं जाऊंगा। मुझे पता है कि नर्क के उस तहखाने में क्या चल रहा है।'
बता दें कि हिक्स ने हॉरर फिल्म 'इविल डेड 2' में एक अहम भूमिका निभाई थी। इस रोल से उनकी एक अलग पहचान बनी थी। वो स्पाइडर मैन 2, और डार्कमैन में भी नजर आए थे।
पॉल वॉकर की बेटी मीडो ने विन डीजल के बच्चों के साथ साझा की सेल्फी, बताया 'खास परिवार'