फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई हील्स को 'महिला विरोधी' मानती हैं एवा ग्रीन, कसीनो रोयाल में डैनियल के साथ आ चुकी हैं नजर

Thu, 14 May 2020 12:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हाई हील्स को 'महिला विरोधी' मानती हैं एवा ग्रीन
  • एवा 2006 में आई जेम्स बॉन्ड सीरीज की कसीनो रोयाल में वेस्पर लिंड के किरदार में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
अभिनेत्री एवा ग्रीन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री एवा ग्रीन (Eva Green) का कहना है कि हाई हील्स 'महिला विरोधी' है क्योंकि इससे महिलाएं खुद को 'पक्षियों' की तरह आजाद नहीं समझती हैं। कई फिल्मों में हाई हील्स पहने नजर आ चुकीं 39 वर्षीय फ्रांसीसी अभिनेत्री ने टाउन एंड कंट्री पत्रिका के नवीनतम अंक में बताया कि, 'महिला होने के नाते मुझे इसे पहनना चाहिए लेकिन मुझे आराम बहुत पसंद है। ऊंची एड़ी के जूते वास्तव में मेरे लिए नारी-विरोधी हैं।'

विज्ञापन


एवा 2006 में आई जेम्स बॉन्ड सीरीज की कसीनो रोयाल में वेस्पर लिंड के किरदार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में डैनियल क्रेग ब्रिटिश एजेंट 007 के किरदार में थे। इसी फिल्म के एक सीन में वह हाई हील्स पहन कर सीढ़ियों से छलांग लगाती हैं। हालांकि बाद में उन्होंने बताया था कि ये सीन स्टंट डबल द्वारा किया गया था।

एवा फिलहाल लंदन में रह रही हैं। साल 2019 में आई फिल्म 'डंबो' में एवा ने कोलेट मर्चेंट के किरदार को निभाया था, जो आत्मविश्वास से लबरेज एक ट्रैपेज कलाकार थी। यह फिल्म उड़ने वाली हाथी के असामान्य कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह ऊंचाइयों से बेहद डर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वैंपायर के किरदार से मशहूर हुए थे रॉबर्ट पैटिनसन, अब 'बैटमैन' बन फैंस का करेंगे मनोरंजन 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें