फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elizabeth Hurley: एलिजाबेथ हर्ले ने 'सर्विंग सारा' की शूटिंग को बताया बुरा सपना, मैथ्यू पेरी से जुड़ी है वजह

Sat, 12 Nov 2022 10:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मैथ्यू पैरी ने 'फ्रेंड्स, लवर्स एंड द बिग टेरिबल थिंग' में बताया था कि 'सर्विंग सारा' के निर्माण को रोकना करना पड़ा था क्योंकि वह शराब की लत के चलते रिहैब में थे।
विज्ञापन
मैथ्यू पेरी, एलिजाबेथ हर्ले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले ने हाल ही में अपनी 2002 में आई फिल्म 'सर्विंग सारा' को लेकर बात की। अभिनेत्री ने 'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी के साथ फिल्म की शूटिंग को एक बुरा सपना बताया, जब वह शराब के सेवन के चलते रिहैब में थे। मैथ्यू पेरी ने अपने संस्मरण 'फ्रेंड्स, लवर्स एंड द बिग टेरिबल थिंग' में इस बात का खुलासा किया था।

विज्ञापन

 
मैथ्यू पैरी ने 'फ्रेंड्स, लवर्स एंड द बिग टेरिबल थिंग' में बताया था कि 'सर्विंग सारा' के निर्माण को निलंबित करना पड़ा था क्योंकि वह नशीली दवाओं और शराब की लत के चलते रिहैब में थे। वहीं, हाल ही में एलिजाबेथ हर्ली ने 2002 की रोमांटिक कॉमेडी 'सर्विंग सारा' में मैथ्यू पेरी के साथ काम करने के दौरान की बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो उस समय उनके साथ काम करना एक बुरा सपना था और उनकी शराब की लत के कारण हमारी फिल्म बंद हो गई थी। हमें कुछ दिन तक अपने घर पर बैठना पड़ा था।'
Rozlyn Khan: कैंसर से जूझ रही हैं ‘सविता भाभी’, पोस्ट साझा कर लिखा- मॉडल के रूप में काम रखेंगी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभिनेत्री ने कहा, 'वह समय थोड़ा कठिन था, लेकिन मैथ्यू वापस आए और वह शानदार था।' वहीं, मैथ्यू पेरी ने अपनी किताब में लिखा था कि इस सबकी वजह से एलिजाबेथ हर्ली और निर्देशक रेजिनाल्ड हडलिन काफी नाराज थे। जबकि पेरी ने अपने पिछले व्यवहार को ठीक करने का प्रयास किया और अपनी लाइन की दोबारा रिकॉर्डिंग की थी। 'सर्विंग सारा' की शूटिंग प्रभावित करने वाले पेरी के व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद, हर्ले ने कहा कि उनके पास अभिनेता की बहुत अच्छी यादें हैं।

Bollywood Celebs: मुंबई की सड़कों पर दिखे सितारे, कोई जिम के बाहर तो कोई एयरपोर्ट पर हुआ स्पॉट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें