फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्वेन जॉनसन ने गर्लफ्रेंड लॉरेन हैशन से की शादी, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे दिए पोज

Mon, 19 Aug 2019 04:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन और लॉरेन हैशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ड्वेन ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड लॉरेन हैशन से शादी की है। इस बात की जानकारी खुद ड्वेन ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज पोस्ट करते हुए दी है।

विज्ञापन


दरअसल ड्वेन ने 18 अगस्त को लॉरेन से हवाई में शादी की। इस खास मौके पर सिर्फ ड्वेन और लॉरेन के रिश्तेदारों के साथ ही नजदीकी दोस्त शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्वेन और लॉरेन 2007 से साथ हैं। बता दें कि द रॉक को एक्स वाइफ डैनी ग्रासिया से एक बेटी है। वहीं लॉरेन से भी ड्वेन को एक बच्चा है।

बता दें कि ड्वेन और डैनी ने 1997 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे के कॉलेज से ही दोस्त थे। वहीं ड्वेन की फिल्मी करियर की बात करें तो वो द स्कॉर्पियन किंग, फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज सहित कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ  चुके हैं।
विज्ञापन


हाल ही में ड्वेन की फिल्म हॉब्स एंड शॉ भी रिलीज हुई है। जो दुनिया के कई देशों के साथ ही साथ भारत में भी काफी पसंद की जा रही है। ड्वेन के साथ इस फिल्म में  जेसन स्टेथम और इदरिस एल्बा भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को आम लोगों के साथ ही साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में वरुण धवन ने फिल्म देखने के बाद ड्वेन जॉनसन की ट्विटर पर काफी तारीफ की थी। वहीं वरुण की तारीफ के बाद खुद ड्वेन जॉनसन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। ड्वेन ने फिल्म और उनकी तारीफ करने पर वरुण को धन्यवाद किया था।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें