हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर केविन स्मिथ जल्द ही दर्शकों के लिए बेहद खास वेब सीरीज लेकर आने वाले हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक वह 80 और 90 के दशक के मशहूर एनिमेटिड सुपरहीरो हीमैन की जल्द ही वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं।
उनकी ये वेब सीरीज भी एनिमेटिड होगी। केविन स्मिथ की ये वेब सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खबर के अनुसार इस वेब सीरीज का नाम “Masters of the Universe: Revelation” होगा।
“Masters of the Universe: Revelation” की कहानी वहीं से शुरू होगी जब 80 के दर्शक में हीमैन सीरीज के किरदार खत्म होने लगते हैं। गौरतलब है कि “Masters of the Universe: Revelation” में फिल्ममेकर केविन स्मिथ सह निर्माता होंगे। बता दें कि हीमैन का किरदार 80 और 90 के दशक में काफी मशहूर हुआ था। उस समय इस किरदार के खिलौने तक बाजार में बिका करते थे।