हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन दुनियाभर में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। ड्वेन के फैंस न सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में हैं। रेसलिंग की दुनिया से हॉलीवुड में कदम रखने वाले ड्वेन अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। ड्वेन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
हाल ही में ड्वेन ने एक पोस्ट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी ताकत का बखान किया है। ड्वेन जॉनसन ने बताया है कि उन्होंने समय से शूटिंग पर पहुंचने के लिए दीवार पर लगा लोहे का दरवाजा अपने हाथों से उखाड़ दिया। इस टूटे हुए दरवाजे की तस्वीर भी ड्वेन ने साझा की है। अभिनेता ड्वेन जॉनसन को फिल्म की शूटिंग पर जाने के लिए देरी हो रही थी। समय से पहुंचने के लिए उन्होंने दीवार में लगा लोहे का इलेक्ट्रॉनिक दरवाजा अपने हाथों से उखाड़ दिया।