फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'जुमानजी 3' की शूटिंग हुई खत्म? ड्वेन जॉनसन ने डैनी डेविटो के साथ शेयर की तस्वीरें; लिखी यह खास बात

Tue, 17 Feb 2026 01:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jumanji 3: 'जुमांजी 3' की शूटिंग को लेकर फिल्म के मुख्य अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। इसी के साथ ड्वेन ने फिल्म की शूटिंग को लेकर एक खास नोट भी लिखा है।  
विज्ञापन
फिल्म 'जुमांजी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने फिल्म 'जुमांजी 3' की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। फैंस के बीच 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन ने फिल्म के सेट से कुछ खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

विज्ञापन

क्या 'जुमांजी 3' की शूटिंग हुई खत्म?
17 फरवरी 2026 को ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म 'जुमांजी 3' के लिए उनके सह-कलाकार डैनी डेविटो की शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने डैनी और केविन हार्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट में लिखा, 'डैनी डेविटो की 'जुमांजी 3' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई। आपके साथ काम करना और सीखना मेरे लिए सम्मान की बात है। आपको अपना दोस्त कहना मेरे लिए सौभाग्य है। जुमांजी में आपके साथ काम करने और उत्साह के लिए धन्यवाद, भाई।'

'जुमांजी 3' की कास्ट
यह फिल्म 'जुमांजी' रीबूट सीरीज की तीसरी कड़ी है। 'जुमांजी 3' में सभी मुख्य कलाकार वापस आ रहे हैं- ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक, करेन गिलन और निक जोनस। ये सभी अपने पुराने जंगल के अवतारों में नजर आएंगे। डैनी डेविटो स्पेंसर के दादा एडी गिलपिन के रोल में वापसी कर रहे हैं, जो पिछले पार्ट में बहुत पसंद किए गए थे। फिल्म के डायरेक्टर जेक कासडन फिर से लौट रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में राइस डार्बी, मारिन हिंकल (स्पेंसर की मां), लैमोर्न मॉरिस और बेबे न्यूविर्थ भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

'जुमांजी 3' की रिलीज डेट
'जुमांजी 3' की शूटिंग नवंबर 2025 में लॉस एंजिल्स में शुरू हुई थी। पहली झलक भी तभी जारी की गई थी। इस बार कहानी नई दिशा में जा सकती है। हो सकता है कि सभी इस बार गेम के अवतार से असली दुनिया में वापस आ जाएं। यह 1995 की मूल फिल्म 'जुमांजी' का तीसरा भाग है। यह फिल्म क्रिसमस सीजन में 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Seyon Teaser: 'सेयोन' का टीजर हुआ रिलीज, कमल हासन की फिल्म में नए अंदाज में नजर आए शिवकार्तिकेयन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें