फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमानजी के बाद जॉनसन का नया धमाका, अगले साल 24 जुलाई को रिलीज हो रही जंगल क्रूज

Sat, 12 Oct 2019 05:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जंगल क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन में 'द रॉक' के नाम से मशहूर रहे अभिनेता ड्वेन जॉनसन हॉलीवुड फिल्मों का जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। भारत में भी उनकी फिल्मों को लगातार कामयाबी मिल रही है। दो साल पहले फिल्म जुमानजी: वेलकम टू द जंगल से बच्चों के बीच काफी शोहरत बटोर चुके जॉनसन इन दिनों जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल में काम कर रहे हैं और इसी बीच डिजनी ने उनकी एक और फिल्म जंगल क्रूज की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


डिजनी के मशहूर डिजनीलैंड थीम पार्क राइड से प्रेरित फिल्म जंगल क्रूज में जॉनसन एक रोमांचक यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसमें वह अमेजॉन के जंगलों में एक रिवरबोट कैप्टन के रूप में दिखाई देंगे। उनके साथ मशहूर अदाकारा एमिली ब्लंट भी हैं जो एक जादुई करिश्मे की खोज में निकली हैं। यह फिल्म भारत में अगले साल 24 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी 20वीं सदी की शुरुआत की है जिसमें फ्रेंक नामक ये रिवरबोट कैप्टन एक मशहूर वैज्ञानिक और उसके भाई को एक घने जंगलों में ट्री ऑफ लाइफ की खोज के लिए लेकर निकलता है। इस रास्ते में उनका मुकाबला तमाम खतरनाक जंगली जानवरों से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- 'जैकी ब्राउन' एक्टर रॉबर्ट फॉर्स्टर का 78 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें