फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dune-Prophecy: ड्यून प्रोफेसी का नया टीजर जारी, दमदार लुक में नजर आईं तब्बू

Thu, 18 Jul 2024 10:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज ड्यून: प्रोफेसी का दूसरा टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तब्बू की भी झलक देखने को मिली है। काले कपड़ों में वह दमदार लुक में नजर आई हैं।
विज्ञापन
ड्यून: प्रोफेसी में तब्बू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज ड्यून: प्रोफेसी का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। इस बीच निर्माताओं ने लोगों को एक और सौगात देते हुए इसका दूसरा टीजर गुरुवार शाम को जारी कर दिया। यह टीजर भारतीय दर्शकों के लिए भी काफी खास है, क्योंकि इसमें तब्बू की पहली झलक भी सामने आ गई है। 
विज्ञापन

Natasha Stankovic: जुदा हुईं नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या की राहें, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तब्बू की पहली झलक आई सामने
एचबीओ ओरिजिनल की इस वेब सीरीज का टीजर एक मिनट 10 सेकंड लंबा है। सीरीज के टीजर में सिस्टर फ्रांसेस्का के रूप में तब्बू के बहुप्रतीक्षित लुक से भी पर्दा उठ गया है। यह सीरीज हजारों साल पहले की कहानी बयां करती नजर आएगी। टीजर में एमिली वॉटसन का किरदार वाल्या हार्कोनेन कहता है, "बलिदान तो करना ही होगा।" वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बेने गेसेरिट अपनी बहनों को शक्ति का प्रयोग करने और अपने दिमाग पर पूरा नियंत्रण रखने के लिए प्रशिक्षित करती हैं।
विज्ञापन


दमदार किरदार में दिखेंगी तब्बू
टीजर में तब्बू को सिस्टर फ्रांसेस्का के रूप में महज पल भर के लिए दिखाया गया है, लेकिन यह अभिनेत्री के फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। इस टीजर में उन्हें काले कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है। हालांकि, टीजर में वह कोई भी संवाद बोलती नजर नहीं आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में तब्बू का किरदार बुद्धमान, मजबूत और आकर्षक होगा। 

इस उपन्यास से प्रेरित है सीरीज
यह सीरीज ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के लिखे उपन्यास सिस्टरहुड ऑफ ड्यून से प्रेरित है । तब्बू और एमिली के अलावा, इसमें ओलिविया विलियम्स, जोहदी मे, ट्रैविस फिमेल, सारा-सोफी बोस्निना, मार्क स्ट्रॉन्ग, क्लो ली, जोश हेस्टन, जेड एनोका, एडवर्ड डेविस, फॉइलेन कनिंघम, एओइफ हिंड्स, शालोम ब्रून-फ्रैंकलिन और क्रिस मेसन भी हैं। शो के निर्माता इसे नवंबर में रिलीज करने की तैयारी में हैं।
Kanguva: सूर्या अभिनीत फिल्म 'कंगुवा' के पहले एकल 'फायर सॉन्ग' की झलक आई सामने, इस खास दिन पर रिलीज होगा गाना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें