फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Layoffs: फिर से छटनी की तैयारी में वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, इस बार 1000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Wed, 17 Jul 2024 08:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी एक बार फिर से अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। इस बार सबसे ज्यादा असर कंपनी के वित्त विभाग में कार्यरत लोगों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी - फोटो : एक्स@WhatLayoff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी एक बार फिर से अपने कर्मचारियों की छटनी करने जा रहा है। इस बार कंपनी के विभिन्न विभागों से लगभग 1,000 लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। हालांकि, पिछले साल की तुलना में यह संख्या कम है। 
विज्ञापन

Ramesh Taurani: 'भगत सिंह' के लिए अजय ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, फिर निर्माता को कैसे हुआ करोड़ों का घाटा?

वित्त विभाग पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी का असर वित्त, व्यावसायिक मामले, प्रोडक्शन और स्ट्रीमिंग सेवा मैक्स सहित कई सेक्टर पर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अधिकांश छंटनी वित्त विभाग से होगी, जिसमें मैक्स के 10 से भी कम कर्मचारी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

Sahib Bibi Aur Ghulam: बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देगी गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे

2023 में हो चुकी है छटनी
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में चल रही छंटनी का यह दूसरा चरण है। अप्रैल 2022 में डिस्कवरी और वार्नरमीडिया के विलय के बाद कर्मचारियों की संख्या में पहले भी कटौती की गई थी। विलय के बाद कंपनी में 2023 में कई दौर की छटनी देखने को मिली थी। पिछले साल लेखकों की हड़ताल ने भी इस छटनी में अहम योगदान दिया। इस हड़ताल की वजह से मैक्स और एचबीओ पर खासतौर पर असर पड़ा था।
Punjab 95: दिलजीत दोसांझ-अर्जुन रामपाल की फिल्म 'पंजाब 95' को सीबीएफसी से झटका, एक-दो नहीं लगाए गए पूरे 85 कट

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने रणनीति में किए बदलाव
बता दें कि संयुक्त स्ट्रीमिंग सेवा मैक्स 23 मई, 2023 को लॉन्च की गई थी। हाल ही में, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने अपनी रणनीति कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी की ओर से कुछ मैक्स ओरिजनल सीरीज जैसे द पेंगुइन, वेलकम टू डेरी और हैरी पॉटर के टीवी रूपांतरण को एचबीओ केबल चैनल पर शुरू किया जाएगा।
BB OTT 3: 'मैं कहता हूं लड़ जा भाई, डंक मार दे', साई-लवकेश की लड़ाई में दोस्त के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें