नए ट्रेलर में कई डरावने सीन
ताजा ट्रेलर में कई डरावने सीन को जगह दी गई है। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। हॉन्टेड मैनशन की तारीफ तो हो ही रही है, साथ ही कई लोग इसके ट्रेलर को हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी जारी करने की अपील कर रहे हैं। जस्टिन सिमियन द्वारा निर्देशित, फिल्म में लैकीथ स्टैनफील्ड, टिफनी हैडिश, ओवेन विल्सन, डैनी डेविटो, रोसारियो डावसन, चेस डब्ल्यू डिलन और डैनियल लेवी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। साथ ही, इसमें जेमी ली कर्टिस और जेरेड लेटो द हैटबॉक्स घोस्ट के रूप में दिखेंगे।
Taapsee Pannu: तापसी ने इस हीरोइन का नाम लिए बिना गिराया बम, शादी के सवाल पर बोलीं, मैं अभी गर्भवती नहीं हूं