जैसा कि जेम्स बॉन्ड सीरीज में 'नो टाइम टू डाई' फिल्म डेनियल क्रेग की अंतिम फिल्म होगी, इसकी निर्माता बारबरा ब्रोकोली ने अपने बयान में कहा है कि जिस तरह की आशा इस सीरीज के प्रशंसक लगाए बैठे हैं, डेनियल क्रेग के रूप में जेम्स बॉन्ड का अंत इस फिल्म में बहुत शानदार होने वाला है। इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के बारे में भी खबरें आईं थीं लेकिन निर्माताओं ने साफ तौर पर कह दिया है कि जेम्स बॉन्ड सीरीज की कोई फिल्म बिकाऊ नहीं है। यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
बता दें कि इस किरदार से हट रहे डेनियल क्रेह ने कहा कि, 'जेम्स बॉन्ड के रूप में मेरी भूमिका मेरे लिए सब कुछ है। मेरे जीवन के करीब 16 साल हो गए हैं और इस फिल्म को करना अविश्वसनीय रहा है। बॉन्ड फिल्में बहुत बार नहीं बनती हैं और इसलिए ये अवसर मेरे पेशेवर करियर की सबसे बड़ी बात है, लेकिन ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी चीजों में है इसलिए ये बहुत भावुक है'।