फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनियल क्रेग आखिरी बार बनेंगे बॉन्ड, दिखेगा फिल्म में जबरदस्त एक्शन

Wed, 16 Aug 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
डेनियल क्रेग - फोटो : sky news
विज्ञापन
ब्रिटिश एक्टर डेनियल क्रेग ही बॉन्ड सिरीज की 25वीं फिल्म में जेम्स बॉन्ड बनेंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की। एक टीवी शो पर बातचीत के दौरान डेनियल क्रेग ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने निर्माताओं की पेशकश को स्वीकार कर लिया है और अपने करियर में आखिरी बार वो जेम्स बॉन्ड बनने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं

डेनियल क्रेग साल 2006 में पहली बार कसीनो रॉयेल फिल्म में जेम्स बॉन्ड के तौर पर दिखे थे। इसके बाद बॉन्ड के तौर पर वो साल 2008 में क्वांटन ऑफ सोलेस में 007 के तौर पर नजर आए। स्काईफाल 2012 में आई तो स्पेक्टर के तौर साल 2015 में वो दर्शको ंके सामने आए। डेनियल क्रेग अब पांचवीं बार जेम्स बॉन्ड बनेंगे।
  BREAKING NEWS: 🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨
Daniel Craig, will you return as James Bond? - @StephenAtHome

Yes - #DanielCraig #LSSC pic.twitter.com/FroXh2qsp4 — The Late Show (@colbertlateshow) August 16, 2017


गौरतलब है कि स्पेक्टर फिल्म की रिलीजिंग के बाद डेनियल क्रेग ने कहा था कि वो अब बॉन्ड का किरदार नहीं निभाना चाहते। पर अब वो आखिरी बार बॉन्ड फिल्म में दिखने को तैयार हो गए हैं। इस फिल्म का नाम बॉन्ड 25 होगा, जो नवंबर 2019 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें