फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92वें ऑस्कर में परंपरागत ढर्रे पर चुने गए नामांकन, 20 बेस्ट एक्टर में सिर्फ एक अश्वेत

Sun, 09 Feb 2020 01:13 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सिनेमा जगत में दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार ऑस्कर के 92वें संस्करण में इस बार परंपरागत ढर्रे पर ही नामांकनों का चयन किया जाएगा। इस बार अधिकतर नामांकन श्वेत कलाकारों के ही किए गए हैं। बेस्ट एक्टर को ही देखें तो 20 नामांकनों में सिर्फ एक अश्वेत है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए सिनथिया एरिवो ने ही जगह बना पाई है। अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में इन पुरस्कारों की घोषणा 9 फरवरी यानी रविवार की रात (भारतीय समयानुसार सोमवार) को होगी।

विज्ञापन


नामांकनों के गैर समावेशी चयन में दूसरा उदाहरण अवक्वाफिना हैं जिन्होंने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में इस बार धूम मचाई थी और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। अवक्वाफिना ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली पहली एशियाई मूल की महिला बनीं थीं। लेकिन ऑस्कर चयन समिति ने उनका नाम नहीं चुना है। इसी तरह हर दिल अजीज जेनिफर लोपेज की हस्टलर को भी नामांकन से बाहर रखा गया। ऑस्कर नामांकन में जगह नहीं बना पाने वाली नामी हस्तियों में बेयॉन्स भी शामिल हैं। द लायन किंग में उनके बेहद लोकप्रिय गीत स्पिरिट को नहीं चुना गया है। इन नामांकनों से साफ है कि पिछली बार की तरह इस बार ऑस्कर में महिलाओं और अल्पसंख्यकों को कुछ हाथ नहीं लगने वाला है।

पूरी तरह शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा
92वें ऑस्कर पुरस्कारों के दौरान मेहमानों को पूरी तरह शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इसमें भी 70 फीसदी भोजन हरा और पत्तेदार होगा जबकि शेष 30 फीसदी भी शाकाहारी भोजन ही होगा। अकादमी ने इसकी घोषणा करते हुए पहले ही कहा था कि ऑस्कर एक वैश्विक संस्था है और दुनिया को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम दुनिया के कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  
विज्ञापन


पढ़ें: प्रपोज डे पर दिशा पाटनी ने बयां किया अपना दर्द, कहा- 'किसी ने मुझे आज तक....'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें