लंबे इंतजार के बाद डिज्नी प्लस ने मार्वल शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला टीजर जारी किया है। 30 सेकेंड के इस टीजर में 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर', 'वांडाविजन' और 'लोकी' की झलक देखने को मिल रही है। फैंस को इस बात की सुगबुगाहट तो पहले से ही थी कि आने वाले मार्वल शो की पहली झलक में नई फुटेज देखने को मिल सकती है, जिसमें 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर' नजर आएंगे। टीजर के सामने आने के बाद यह अंदाजा सही भी निकला लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस नई फुटेज में 'वांडाविजन' और 'लोकी' के हिस्से वाले शो की झलक भी साथ देखने को मिलेगी।