ऐसी है फिल्म की कहानी
रिश्तों की रूमानियत हर किसी को लुभा लेती है, लेकिन डेविड क्रोनेनबर्ग की 'क्राइम्स ऑफ द फ्यूचर' की कहानी रोमांस की दुनिया का अलग ही भविष्य दिखाती है। दरअसल, फिल्म की पूरी कहानी शारीरिक संबंधों से ताल्लुक रखती है, जिसमें मुख्य किरदार अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने ही शरीर में नए-नए अंग उगाने लगता है और ऐसी-ऐसी हरकतें करता है, जिन्हें देखना दर्शकों के लिए भारी पड़ गया। कुछ तो इस हद तक परेशान हो गए कि थिएटर ही छोड़कर चले गए।
यह है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट एक नेशनल लेवल ऑर्गन इन्वेस्टिगेटर का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा फिल्म में ली सेडो और वीगो मॉर्टेन्सन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में क्या है?
फिल्म दिखाती है कि मॉर्टेन्सन का किरदार सॉल अपने ही अंदर एक्सपेरिमेंट्स से नए अंग बनवाता है ताकि अपने शरीर का विकास कर सके। सॉल की पत्नी कैप्रिस एक ऐसी तकनीक विकसित कर लेती है, जिसके जरिए वह बिना दर्द किए सॉल के शरीर में घुस सकती है। इस तरह वह सॉल के अंदर बन रहे नए अंगों का टैटू बनाकर उनकी खूबसूरती लोगों को दिखाती है। फिल्म के बारे में 63 वर्षीय मॉर्टेन्सन कहते हैं कि यह फिल्म एकदम ताजा किस्म का रोमांस दिखाती है।