फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conan O'Brien: अगले साल का ऑस्कर भी होस्ट करेंगे कॉनन, एड्रियन ब्रॉडी की स्पीच सुनना चाहते हैं

Mon, 17 Mar 2025 07:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड में बतौर होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने खूब समा बांध दिया था। अगले साल भी वह इसी अवॉर्ड शो में होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। जानिए, दोबारा होस्ट बनने पर कॉनन ने क्या कहा? 

विज्ञापन
कॉनन ओ'ब्रायन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म एकेडमी की तरफ से सोमवार को बताया गया कि अगले साल यानी 2026 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड के होस्ट फिर से कॉनन ओ’ब्रायन ही होंगे। यह अवॉर्ड अगले साल 15 मार्च को होगा।  98वें ऑस्कर अवॉर्ड का होस्ट बनकर कॉनन ओ’ब्रायन भी काफी खुश हैं। 

विज्ञापन


क्या बोले कॉनन ओ’ब्रायन 
कॉनन ओ'ब्रायन कहते हैं, ‘अगले साल ऑस्कर को होस्ट करने का एक अकेला कारण यह है कि मैं एड्रियन ब्रॉडी को उनकी स्पीच खत्म करते हुए सुनना चाहता हूं।’ इस अवॉर्ड के ब्रॉडकास्टर एबीसी के अनुसार भी मार्च महीने की शुरुआत में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड को लगभग 19.7 मिलियन दर्शकों ने देखा। यह 2025 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्राइम टाइम एंटरटेनमेंट शो भी था।

ये खबर भी पढ़ें: Guneet Monga: काम मांगने के लिए बाल सफेद करके घूमती थीं गुनीत, ऑस्कर विजेता ने सुनाई संघर्ष की कहानी

कॉनन की होस्टिंग की हुई तारीफ 
इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड में कॉनन की होस्टिंग की, कॉमेडी की काफी तारीफ हुई। इस बारे में डिज्नी टेलीविजन ग्रुप के अध्यक्ष क्रेग एर्विच कहते हैं, ‘कॉनन की अलग किस्म की कॉमेडी स्टाइल ऑस्कर अवॉर्ड के हर पल को खास बनाती है। अगले साल भी वह अपने इस टैलेंट से दशकों को मनोरंजन करेंगे, मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं।'

ये खबर भी पढ़ें: No Other Land: ऑस्कर जीतने के बाद ‘नो अदर लैंड’ के मेकर्स ने दी स्पीच, फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया 

ये लोग भी होंगे टीम में शामिल 

विज्ञापन

अगले साल कॉनन ओ'ब्रायन के साथ कुछ और लोगों की टीम भी होगी, जिसमें राज कपूर और कैटी मुलान शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगे। जेफ रॉस और माइक स्वीनी प्रोड्यूसर के तौर पर ऑस्कर में वापस आएंगे। ऑस्कर अवॉर्ड में हॉलीवुड के अलावा दुनिया भर की फिल्में शामिल होती हैं, नॉमिनेट होती हैं। यह अवॉर्ड फिल्ममेकर्स के लिए काफी मायने रखता है। 

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें