फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay: कोल्डप्ले की टिकट मिनटों में बिकी तो हुआ दूसरे शो का ऐलान, जानें कब होगा दूसरा शो? यहां खरीदें टिकट

Sat, 16 Nov 2024 02:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटिश बैंड कोल्ड प्ले के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। पहले शो की टिकट जल्दी बिकने के बाद बैंड ने अहमदाबाद में दूसरे शो का ऐलान किया है। अगर आप जाने के इच्छुक हैं, तो जान लीजिए कि कैसे टिकट मिलेंगी और कब होगा दूसरा शो।
विज्ञापन
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplayindia.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने माने ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने अहमदाबाद में अपने पहले कॉन्सर्ट  के बाद दूसरे शो की घोषणा की है। पहले शो के टिकट कुछ ही मिनट में बिक गए थे। इससे कोल्डप्ले बैंड को पसंद करने वाले काफी खुश हैं।
विज्ञापन

अहमदाबाद में होंगे दो कॉन्सर्ट
बैंड के बहुप्रतीक्षित 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर' विश्व दौरे के भारत दौरान अब अहमदाबाद शहर में दो प्रदर्शन होंगे, जो उन प्रशंसकों के लिए बहुत खुशी की बात है जो इस दिग्गज बैंड को लाइव प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्सुक हैं। पहले शो की टिकट आते ही बिक गई इसके बाद सोशल मीडिया पर दूसरे शो की मांग बढ़ गई और बैंड ने दूसरे शो की घोषणा कर दी।
 

1 बजे से खरीदें दूसरे कोल्डप्ले शो की टिकट
कोल्डप्ले की टिकट दूसरे बैंड शो के लिए आज 1 बजे से बिकना शुरू हो गई हैं। इसे प्रशंसक वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। बैंड का दूसरा शो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 26 जनवरी 2025 को होगा। पहला शो भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 जनवरी को आयोजित होगा।
 

Black-Marketing Row: बुकमायशो को पुलिस ने जारी किया कैसा नोटिस, क्यों विवादों में ऑनलाइन टिकटिंग वेबसाइट?

विज्ञापन

मुंबई में होगा कोल्डप्ले बैंड शो
कोल्डप्ले ने 18, 19 और 21 जनवरी, 2025 को मुंबई में शो करने की घोषणा की है। मुख्य गायक क्रिस मार्टिन, गिटारवादक जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाय बेरीमैन और ड्रमर विल चैंपियन वाले इस बैंड ने आखिरी बार 2016 में ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल के हिस्से के रूप में भारतीय मंच की शोभा बढ़ाई थी। यह शो भी मुंबई में ही आयोजित किया गया था।
 

Rajasthan News: गायक दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले जयपुर में ED की रेड, बड़ी रकम के हेरफेर के मिले सबूत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें