ए.आर रहमान को दो चीजों के लिए किया नामांकित
ए.आर रहमान को दो फिल्मों के लिए नामांकित किया गया है। इसमें उनके "पेरियोन" गाने को भी शामिल किया गया है। इस गाने के बोल रफीक अहमद ने लिखे हैं। वहीं, दूसरे नामांकम में ए.आर रहमान को फिल्म 'आदु जीविथम - द गोट लाइफ' के संगीत निर्देशन के लिए नामांकित किया गया है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ये बात
पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 नामांकित, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 'आदु जीविथम - द गोट लाइफ' को हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 में फीचर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए नामांकन मिला है। ए.आर. रहमान और रफीक अहमद द्वारा रचित और जितिन राज द्वारा गाए गए गीत 'पेरियोन' ने दर्शकों और आलोचकों दोनों को समान रूप से मंत्रमुग्ध कर दिया है। आइए साथ मिलकर इसका आनंद लें।”
YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 'अरमान' सेट पर घायल, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे रोहित पुरोहित