फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोप पर क्रिस डेलिया की सफाई, बोले- 'मैं माफी चाहता हूं'

Thu, 25 Jun 2020 10:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस डेलिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कॉमेडियन और हॉलीवुड अभिनेता क्रिस डेलिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले सभी आरोपों से इनकार किया है। 

विज्ञापन


क्रिस पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कुछ की उम्र 16 साल भी थी। उन्होंने अभिनेता पर अनुचित संदेश और उनसे नग्न तस्वीरें लेने का भी आरोप लगाया है।

इस मामले पर सफाई देते हुए एक इंटरव्यू में क्रिस ने कहा कि मुझे पता है कि मैंने अपने करियर के दौरान उन चीजों को कहा है और किया है, जो लोगों को नाराज कर सकती हैं, लेकिन मैंने कभी कम उम्र की महिलाओं का जानबूझकर पीछा नहीं किया है।
विज्ञापन


क्रिस ने आगे कहा, मेरे सभी रिश्ते कानूनी के दायरे में और आपसी सहमति से रहे हैं। मैंने कभी भी उन लोगों को कोई भी अनुचित फोटो का आदान-प्रदान नहीं किया है जिन्होंने मेरे बारे में ट्वीट किया है। मैं माफी चाहता हूं। मैं एक बेवकूफ आदमी था। 
विज्ञापन


क्रिस ने कहा कि मुझसे गलती हुई है। मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में विचार कर रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि बेहतर काम करता रहूंगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें