फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन! लगा 122 करोड़ रुपये का जुर्माना; कुत्ते के काटने का है मामला

Wed, 01 Jul 2026 06:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chris Brown: अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन पर लगभग 122 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इल्जाम है कि उनके कुत्ते ने उनकी हाउसकीपर को काट लिया था। 
विज्ञापन
क्रिस ब्राउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन इन दिनों मुश्किल में हैं। उन्हें अपने घर पर हाउसकीपर पर अपने कुत्ते के हमले और काटने के मामले में दोषी पाया गया है। मामला साल 2020 का है। इस मामले में लॉस एंजिल्स की एक कोर्ट ने क्रिस ब्राउन की हाउसकीपर मारिया एविला के पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

कितना देना होगा हर्जाना
क्रिस ब्राउन के 90-किलो वजन वाले कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ते ने मारिया पर हमला किया। यह घटना तब हुई, जब वह टार्जाना, कैलिफोर्निया स्थित उनके घर पर कचरा फेंक रही थीं।
ट्रायल के बाद, जूरी ने पाया कि क्रिस ब्राउन लापरवाही के दोषी थे। इस मामले में उन्हें 12.9 मिलियन डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) का हर्जाना देना पड़ेगा।

क्रिस ब्राउन - फोटो : एक्स
कहां लगी चोट?
एविला ने आरोप लगाया कि कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इससे उनकी नसें डैमेज हो गईं, चेहरे पर कभी ठीक न होने वाले निशान आ गए। वह अंधी भी हो गईं।
महिला ने जूरी को 'अपनी बाईं आंख के नीचे से माथे तक फैले निशानों और अपनी बांह पर उभरी और गड्ढे वाली त्वचा दिखाई।

'अल्फा' की रिलीज से पहले आलिया भट्ट ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, सेलेब्स ने किए ऐसे कमेंट

क्रिस ब्राउन की गवाही
इस बीच, ब्राउन ने जोर देकर कहा कि कुत्ते को निजी पालतू जानवर के तौर पर नहीं, बल्कि सुरक्षा कारणों से रखा गया था।
ब्राउन ने अपनी गवाही में दावा किया कि उन्होंने कुत्ते को गुर्राते हुए सुना और नीचे भागे तो देखा कि एविला खून से लथपथ और बेजान पड़ी थीं।
विज्ञापन

अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन - फोटो : इंस्टाग्राम@chrisbrownofficial
सिंगर का दावा
सिंगर ने आगे दावा किया कि हमले के लिए हाउसकीपर ही मुख्य रूप से जिम्मेदार थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें और उनकी बहन को बताया था कि कुत्ते बिल्कुल भी मिलनसार नहीं थे।
हालांकि, हाउसकीपर ने ब्राउन से कभी भी इस तरह की बात होने से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें