फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ब्रैड पिट से तलाक के बाद एंजेलिना जोली का प्यार से उठा भरोसा? बोलीं- ‘10 साल से डेट नहीं कर रही हूं…’

Wed, 01 Jul 2026 03:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Angelina Jolie Talk About Love Life: लगभग 10 साल पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली का एक्टर बैड पिट से तलाक हुआ। तब से लेकर अब तक वह किसी रिलेशनशिप में नहीं आईं। क्या एक रिश्ता टूटने के बाद उनका प्यार से भरोसा उठ गया है। 
 
विज्ञापन
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @angelinajolie
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एंजेलिना जॉली की एक फिल्म ‘कोच्यूर’ रिलीज हुई। यह फिल्म अमेरिकी फिल्ममेकर के जीवन पर बनी है। इसमें फिल्ममेकर को पता चलता है कि उसे कैंसर है। इस मुश्किल वक्त में ही अचानक उसकी जिंदगी में प्यार की बहार आती है। एंजेलिना ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। लेकिन असल जिंदगी में एंजेलिना की जिंदगी में प्यार दूर-दूर तक शामिल नहीं है। जानिए, क्यों बैड पिट से तलाक लेने के दस साल बाद भी वह प्यार को दूसरा मौका नहीं दे रही हैं। 

इस वजह से डेट नहीं कर रही हैं एंजेलिना? 

याहू एंटरटेनमेंट से की गई हालिया बातचीत में एंजेलिना जोली ने कहा, ‘सच कहूं तो एक दशक पहले तलाक के बाद से मैंने किसी को डेट नहीं किया है। मैं अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान दे रही हूं। इसलिए मैं डेटिंग के पहलू पर फोकस नहीं कर रही हूं।’

विज्ञापन

दोबारा जिंदगी को आजादी से जीना चाहती हैं एक्ट्रेस 

एंजेलिना जोली आगे कहती हैं, ‘हां, चीजें बदल रही हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं 51 साल की हो गई हूं या बूढ़ी हो रही हूं। मैं सोच रही हूं कि मुझे फिर से जीना है। फिर से आजाद होना है। कह सकते हैं कि जिंदगी ने मुझे थोड़ा तोड़ दिया था। अब मैं धीरे-धीरे वैसी ही इंसान बन रही हूं, जैसी मैं पहले हुआ करती थी।’ 

विज्ञापन

ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial/@angelinajoliesu
खूब चर्चा में रहा था बैड और एंजेलिना का तलाक 
साल 2016 में बैड पिट और एंजेलिना जोली ने तलाक लिया था। यह तलाक हॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल, हॉलीवुड फैंस के बीच यह कपल आइडल माना जाता था, ऐसे में इनका अलग होना फैंस को दुखी कर गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें