सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लास वेगास पुलिस ने गुरुवार को कहा कि कार्डी-बी को शख्स के मुंह पर माइक फेंक कर मारने वाले मामले में आपराधिक मुकदमें का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाइव कान्सर्ट में सिंगर के साथ हुई बदतमीजी के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें पीछे हटते हुए देखा जा सकता है।
सबूत की कमी होने के कारण बंद हुआ मामला
पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन गुरुवार को उन्होंने पुष्टि की है कि मामले की जांच हटा दी गई है। एक बयान में कहा गया, "इस मामले की गहन समीक्षा के बाद और क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय से परामर्श लेने के बाद और सबूत की कमी होने के कारण इस मामले को बंद कर दिया गया है। इस मामले में कोई आरोप दायर नहीं किया जाएगा।"
Salim-Javed: गिले-शिकवे दूर कर फिर दोस्त बने सलीम-जावेद, एक्टर अरबाज खान ने किया खुलासा
रैपर ऑफसेट और उनकी पत्नी कार्डी बी
यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कार्डी-बी अपने सुपरहिट गाने पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान ऑडियंस में बैठे एक दर्शक ने उनके तरफ अपनी ड्रिंक उछाल दी। इस हरकत की वजह से वह काफी परेशान हो गई और गुस्से में आकर उन्होंने हाथ में पकड़ रखा माइक सीधे शख्स के मुंह पर मारा दिया था। इस घटना के बाद से वहां हलचल मच गई और सिक्योरिटी वालों ने ड्रिंक फेकने वाले शख्स को धर दबोचा और उसे पकड़कर बाहर ले गए।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh: अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बोले रणवीर सिंह, 'सफलताओं से ज्यादा असफलताओं से मिलती है सीख'