कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन हुई बेहद कम कमाई
14 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड ने अपने पहले दिन कुल चार करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। यह आंकड़ा मार्वल की पिछली फिल्मों के मुकाबले बेहद कम है। इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन मार्वल के पिछली सुपरहिट फिल्में जैसे एवेंजर्स एंडगेम (53.1 करोड़), एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर (31.3 करोड़), स्पाइडरमैन नो वे होम (32.67 करोड़), डेडपूल एंड वूल्वरीन (21 करोड़), थॉर (18.2 करोड़), स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम (8.5 करोड़), कैप्टन मार्वल (12.75 करोड़), और डॉक्टर स्ट्रेंज मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (28.35 करोड़) के मुकाबले काफी कम रही।
Divyanka Tripathi: पति संग श्रीलंका की सैर पर निकलीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन भी सुस्त रही रफ्तार
फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में कोई चमत्कार नजर नहीं आया है। कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड ने अपने दूसरे दिन सिर्फ तीन करोड़ 31 लाख रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े वाकई हैरान कर देने वाले हैं, क्योंकि ऐसी बड़ी फिल्म को इतना कम कलेक्शन होना उम्मीद के बिल्कुल विपरीत है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब सात करोड़ 61 लाख रुपये हो गई है।
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म की स्टारकास्ट में एंथनी मैकी, डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लम्बली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इसका निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है। फिल्म के निर्माता के रूप में केविन फाइगी और नेट मूर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में कितना सुधार होता है।