फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहाज पर स्टंट कर रहे थे कनाडा के रैपर, हजारों फिट ऊंचाई से गिरने से हुआ निधन

Thu, 25 Oct 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jon James McMurray - फोटो : Instagram
विज्ञापन
कनाडा के मशहूर सिंगर और रैपर जॉन जेम्स मैकमुरेय का हवाई जहाज की विंग से गिरने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जॉन जेम्स अपने एक म्यूजिक वीडियो को शूट कर रहे थे, लेकिन अचानक से संतुलन बिगड़ने ने उनका पैर फिसल गया और हजारों फिट की ऊंचाई से गिर गए जिससे मौके पर ही उनका निधन हो गया। वह 34 साल के थे। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो जॉन जेम्स मैकमुरेय अपने गानों में खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि वह ऐसा ही स्टंट से भरा गाना शूट कर रहे थे। जॉन जेम्स मैकमुरेय के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। मैनेजर ने बताया कि जॉन जेम्स मैकमुरेय जिस समय जहाज की विंग पर स्टंट कर रहे थे उस समय गलत तरीके से चलने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया।
पायलेट ने जहाज को संतुलित करते की कोशिश की, लेकिन तब तक जॉन जेम्स मैकमुरेय का जहाज से हाथ छूट चुका था। मैनेजर न बताया कि जॉन जेम्स मैकमुरेय ने पैराशूट भी पहना हुआ था। लेकिन वह पैरशूट समय रहते नहीं खुला जिसके चलते उनका निधन हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें