बीटीएस सिंगर शनिवार को 29 साल के हो गए हैं। इसी दौरान उन्होंने vlive सेशन होस्ट किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन पर ‘सुपर टूना’ नामक एक नया ट्रैक भी रिलीज किया।
मशहूर कोरियन बैंड बीटीएस के मेंबर जिन ने अपनी एक फैन की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, उनकी फैन ने यह दावा किया था कि गायक ने उनसे शादी की थी। यह तब कि बात है जब जिन अपने जन्मदिन के मौके पर Vlive सेशन को होस्ट कर रहे थे। बीटीएस सिंगर शनिवार को 29 साल के हो गए हैं। इसी दौरान उन्होंने vlive सेशन होस्ट किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन पर ‘सुपर टूना’ नामक एक नया ट्रैक भी रिलीज किया।
इसी बीच सिंगर ने अपने फैंस के मैसेज पढ़ने शुरू किए। तभी एक फैन के कमेंट ने मून सिंगर का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जो उनके मैरिटल स्टेटस के बारे में था। इस फैन से कमेंट करते हुए लिखा, जिन ने मुझसे शादी की थी। वहीं, इस ट्वीट के जवाब में जिन ने लिखा, मैंने नहीं की, मैंने अभी तक शादी नहीं की है।
इस बीच अपने Vlive सेशन के दौरान जिन ने सुपर ट्रैक ‘टूना’ के पीछे की कहानी के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह गाने से शर्मिंदा है। सिंगर ने आगे कहा ये एक एवरेज सॉन्ग है और ये फनी है, लेकिन वह इससे शर्मिंदा है। यही नहीं जिन ने इस गाने के वीडियो की क्वालिटी को भी बेकार बताया।