फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alec Baldwin: 'मैंने बंदूक का ट्रिगर ही नहीं दबाया था', प्रॉप गन से सिनेमैटोग्राफर की मौत के मामले में अभिनेता का जवाब

Thu, 02 Dec 2021 09:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 एलेक ने कहा कि उन्होंने ट्रिगर ही नहीं दबाया था जिस घटना में हलिना की मौत हुई और निर्देशक जोएल डिसूजा घायल हो गए। 
विज्ञापन
एलेक बाल्डविन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म की शूटिंग के दौरान गोली चलने से हुई सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स के मौत के मामले में अभिनेता एलेक बाल्डविन ने फिर से अपनी बात रखी है। एलेक ने कहा कि उन्होंने ट्रिगर ही नहीं दबाया था जिस घटना में हलिना की मौत हुई और निर्देशक जोएल डिसूजा घायल हो गए। एक इंटरव्यू में बाल्डविन ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं मालूम है कि रस्ट फिल्म के सेट पर आखिर असली बुलेट आई कहां से। एलेक ने कहा कि, 'मैं कभी किसी पर बंदूक नहीं तान सकता और ट्रिगर तो चला ही नहीं सकता'। फिल्म 'रस्ट' के सेट पर अभिनेता एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) से गलती से गोली चल गई थी। 

विज्ञापन


इस मामले में  फिल्म के क्रू मेंबर ने एलेक बाल्डविन पर मुकदमा दायर किया था। यह मुकदमा सहायक निदेशक डेव हॉल और हैन्ना गुटिरेज रीड के लिए भी दायर किया गया। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक फिल्म के सेट से एक चीफ इलेक्ट्रीशियन ने यह लापरवाही का मुकदमा दायर किया।

एलेक बाल्डविन - फोटो : Instagram
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सर्ज स्वेतनॉय ने यह आरोप लगाया है कि एलेक बाल्डविन द्वारा चली गोली जिससे हलीना हचिन्स की मौत हुई इससे जोएल डिसूजा भी घायल हुए थे। सर्ज ने कहा कि एक अभिनेता और फिल्म के प्रोड्यूसर गोने के नाते बाल्डविन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए चाहिए था कि प्रॉप गन एक हथियार है।
विज्ञापन

हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या फिल्म में जो गन इस्तेमाल की जा रही थी, उसमें असली गोलियां भरी हुई थीं। हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें