ब्रिटनी स्पेयर्स एक बार फिर से शादी करने जा रही हैं। यह अफवाह नहीं है। इस बार ब्रिटनी शादी को लेकर वाकई गंभीर हैं। उन्हें उनके होने वाले जीवन साथी से प्यार हो गया है।
गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स गायक डेविड लुकाडो के साथ रिश्ता कायम करने पर सहमत हो गई हैं। वैसे उनके पिता नहीं चाहते कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला लें।
एक वेबसाइट के मुताबिक सबसे पहले फरवरी 2013 में ब्रिटनी व लुकाडो की साथ में तस्वीर ली गई थी। तभी से इनके साथी करने की अफवाहें थीं।
एक सूत्र ने बताया कि लुकाडो उन्हें लंबे समय से पसंद करते थे और वह उनके बच्चों से प्यार करते हैं। लुकाडो रिश्ते को आधिकारिक रूप देना चाहते हैं और ब्रिटनी इसके लिए तैयार हैं।
ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स लुकाडो के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वह नहीं चाहते कि उनकी बेटी जल्दबाजी में कोई फैसला करे।
सूत्र ने कहा कि वह लुकाडो को पसंद करती हैं लेकिन वे बीते कुछ समय से ही साथ समय गुजार रहे हैं। जेमी उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगी।