हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोम्ज ने पत्रकारों और फोटोग्राफरों को देखकर वही गलती दोहरायी थी जिसे एक बार ब्रिटेन की राजकुमार डायना कर चुकी थीं। गनीमत यह रही कि सेलेना के साथ कोई हादसा नहीं हुआ।
सेलेना गोम्स अपनी सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज करके सिर्फ इसलिए जल्दबाजी में भागी थीं क्योंकि हवाई अड्डे पर कुछ पत्रकार और फोटोग्राफर उनका इंतजार कर रहे थे। कुछ ऐसा ही करने पर डायना को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
उन्होंने बताया, "मैं उस समय परेशानी में पड़ गई जब मैंने देखा कि 12 पत्रकार हवाईअड्डे पर मौजूद हैं। मुझे अखबारों में आना बहुत ज्यादा पसंद नहीं है इसलिए मैंने पत्रकारों से बचने के लिए अपना सिर नीचे कर लिया।
वहां पर मेरे कुछ प्रशंसक भी मौजूद थे, तो मैं उन सबको अपने साथ कार में बिठाकर वहां से झटपट निकल गई।"
पिछले दिनों अपने पुरुष मित्र गायक जस्टिन बीबर के साथ अपने रिश्ते को लेकर गोम्ज सुर्खियों में रही थीं। शायद यही वजह रही होगी जिस लिए सेलेना पत्रकारों और फोटोग्राफरों से बच रही थीं।