अमेंडा ने बताया, आज हमें एक दुखद खबर मिली। उसके दाहिने पैर के साथ कुछ दिक्कत है। उसमें क्लॉटिंग हो रही है और खून नीचे अंगूठों पर जा रहा है। इसका इलाज सर्जरी से भी नहीं हो पा रहा है। डॉक्टर्स ने निक को खून पतला करने की दवा दी, लेकिन उससे भी ब्लड प्रेशर जैसी कई परेशानियां होने लगीं। इसलिए हमने दवा बंद कर दी। इसलिए डॉक्टर्स ने पैर काटने का फैसला किया है। उन्हें अच्छा इलाज मिल रहा है। हमारे लिए प्रार्थना करिए।
निक को ब्रॉडवे और वेट्रेस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें थियेटर इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड टोनी के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है।