फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marianne Faithfull: ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का निधन, 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली

Fri, 31 Jan 2025 07:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Marianne Faithfull: मैरिएन फेथफुल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। ब्रोकन इंग्लिश नाम के एल्बम से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।
विज्ञापन
मैरिएन फेथफुल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश पॉप स्टार, गायक और गीतकार मैरिएन फेथफुल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु गुरुवार को लंदन में हुई। उनकी म्यूजिक प्रमोशन कंपनी रिपब्लिक मीडिया ने इसकी पुष्टि की। उनका संगीत करियर और जीवन दोनों ही उतार-चढ़ाव से भरे रहे, लेकिन उन्होंने अपने गीतों और संगीत के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज किया। मैरिएन फेथफुल का नाम हमेशा द रोलिंग स्टोन्स के साथ जुड़ा रहेगा। उन्होंने इस बैंड के कई प्रसिद्ध गीतों को प्रेरित किया।

विज्ञापन

Amy Jackson: 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से की शुरुआत, हिंदी से ज्यादा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सफल रहा करियर


प्रवक्ता ने जारी किया बयान

कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "गहरे दुख के साथ हम गायिका, गीतकार और अभिनेत्री मैरिएन फेथफुल के निधन के का बारे में बता रहे हैं। मैरिएन का आज लंदन में अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनकी कमी हमेशा खलेगी।" 

विज्ञापन

Ruby Dhalla: कभी इस हिंदी फिल्म में किया काम, अब कनाडाई पीएम पद की दौड़ में शामिल; जानें उनके बारे में सबकुछ


ब्रोकन इंग्लिश से खूब हासिल की लोकप्रियता

वह मिक जैगर के साथ अपने संबंधों के कारण भी सुर्खियों में रही। उनके जीवन में नशे की लत, व्यक्तिगत संघर्ष और दर्दनाक अनुभव रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी कला और संगीत को कभी नहीं छोड़ा। मैरिएन फेथफुल का साल 1979 में रिलीज हुआ एल्बम ब्रोकन इंग्लिश आज भी उनकी सबसे महत्वपूर्ण कृतियों में गिना जाता है।
Hunter 2: एक बार फिर दुश्मनों को तोड़ने आए सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ से करेंगे दो-दो हाथ, 'हंटर 2' का टीजर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें