फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squid Game Season 3: 'स्क्विड गेम 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब और कहां देख सकते हैं सीरीज

Fri, 31 Jan 2025 12:24 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्क्विड गेम सीजन 3 को देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित थे, हालांकि अब इस सीरीज के तीसरे हिस्से की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी ये सीरीज।
विज्ञापन
स्क्विड गेम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्क्विड गेम 3' को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म से पर्दा उठ गया है। सीरीज का तीसरा पार्ट इसी साल 27 जून में रिलीज होने जा रहा है। 
विज्ञापन


 

स्क्विड गेम 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
जून में रिलीज होगा तीसरा सीजन
नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी दी गई है। शो का तीसरा सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने शो के तीसरे पार्ट से संबंधित कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

स्क्विड गेम - फोटो : इंस्टाग्राम @netflixin
क्यों बनाया गया सीजन 3?
'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन के सात एपिसोड में कई उतार-चढ़ाव और मोड़ देखने को मिले हैं। इस सीजन को लेकर निर्देशक ह्वांग का मानना था कि सीजन 2 के बाद इस कहानी को तीसरे सीजन तक खींचा जा सकता है। उन्हें लगा की सीरीज के अंत को लेकर एक अलग पार्ट होना चाहिए। ऐसे में उन्होंने तीसरे सीजन को बनाने का फैसला लिया। 
 

शो को मिल रहा है दर्शकों का प्यार
'स्क्विड गेम' ने दुनियाभर में 900 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। एक अनुमान के अनुसार 132 मिलियन लोगों ने पहले 23 दिनों में कम से कम दो मिनट के लिए शो देखा, जिसने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के हिट शो 'ब्रिजर्टन' द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन

कहां से आया स्क्विड गेम का आइडिया
इस वेब सीरीज की कहानी दर्शकों को हैरान कर रही है कि कैसे लोगों को यातना देकर, एक गेम खेलने के लिए मजबूर किया जाता है। दर्शकों को यह जानकर हैरानी होगी कि इस वेब सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि यह दक्षिण कोरिया की एक असल घटना से प्रेरित है। दक्षिण कोरिया में 1970 और 1980 के दशक में यातना शिवरों में लोगों को पकड़ कर डाल दिया गया, इन्हें कई तरह की तकलीफें दी गईं। ब्रदर्स होम्स नाम के एक अनाथालय में तो बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रखा गया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार जब ब्रदर्स होम्स से लोगों को छुड़वाया गया तो उनमें से कई लोग मर चुके थे। सोशल मीडिया पर इसी घटना का उदाहरण देकर बताया जा रहा है कि वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ इसी से इंस्पायर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें