फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगन फॉक्स और ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन ने लिया एक-दूसरे से अलग होने का फैसला, तीन बच्चों के हैं माता- पिता

Tue, 19 May 2020 04:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेगन फॉक्स और ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेगन फॉक्स और उनके पति ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने 2010 में शादी की थी और अब 10 साल की शादी के बाद अब अलग होना चाहते हैं।

विज्ञापन


ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन ने अपने पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया है। बता दें मेगन और ब्रायन ने करीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया उसके बाद शादी कर ली थी। लेकिन बीते कुछ समय से मेगन का नाम रैपर मशीन गन कैली से जुड़ रहा है।

लेकिन इस बारे में ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन का कहना है कि दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। तलाक की वजह किसी और के साथ रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा- 'मैं हमेशा उन्हें प्यार करूंगा। और वो भी मुझे हमेशा प्यार करेंगी। हमने एक परिवार के तौर पर जो भी साथ में बनाया है, वो हमेशा रहेगा। इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।' बस हम अब एक दूसरे के साथ नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रायन और मेगन के तीन बच्चे हैं। याद दिला दें कि मेगन फॉक्स ने पहले अगस्त 2015 में भी तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद यह जोड़ी फिर से एक साथ हो गई थी। ऐसे में फैंस को इस बार भी उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों फिर से एक साथ हो जाएंगे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें