फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने मुझे बिल्कुल आवारा बना दिया थाः ब्रैड पिट

Thu, 23 May 2013 01:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रैड पिट ने कहा कि एक समय वह नशे के आदी थे। बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वह सुधर गए। 49 वर्षीय पिट और उनकी मंगेतर अभिनेत्री एंजेलिना जोली छह बच्चों के माता-पिता हैं।
विज्ञापन


पत्रिका 'एस्क्वोएर' के अनुसार पिट ने कहा, "बहुत सालों तक मैंने नशे की लत में अपनी जिंदगी को नुकसान पहुंचाया, मैं बिल्कुल आवारा था। एक युवक जिसका बचपन एक तरह के खालीपन में बीता था, वह जवान होकर नई चीजें तलाशना चाहता था, नए अनुभव लेना चाहता था।"

उन्होंने कहा, "बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं क्या गलती कर रहा हूं। मुझे लगा कि मैंने कितने सारे बेहतर मौके गंवा दिए। सिर्फ एक दशक पहले की बात है मैंने खुद को, अपनी आदतों को बदला। मैंने फैसला किया कि अब एक भी मौका नहीं गंवाना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें