फिल्म बुलेट ट्रेन ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जापान की एक नॉन-स्टॉप बुलेट ट्रेन में कई लोग सवार हैं और एक ब्रीफकेस की तलाश में हैं। मजेदार बात ये है कि किसी को भी नहीं पता कि वह सभी एक ही ब्रीफकेस की तलाश कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक एक्शन सीन के साथ होती है, जो काफी मजेदार भी होता है। इस सीन में ब्रैड पिट ट्रेन में अपने सामने बैठे व्यक्ति के साथ फाइट करते हैं लेकिन इस फाइट को देखकर किसी को भी हंसी आ जाए। ट्रेलर की खास बात ये है कि इसमें एक्शन सीन के साथ ऐसा म्यूजिक जोड़ा गया है, जिससे वह एक्शन दर्शकों के लिए कॉमेडी में बदल जाता है।
फिल्म बुलेट ट्रेन ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बुलेट ट्रेन’ कोतारो इसाका की जापानी उपन्यास पर आधारित है, जिसका नाम भी 'बुलेट ट्रेन' है। ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हो रही है, जो फैंस के लिए गुड न्यूज है। ब्रैड पिट के अलावा फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ में जोई किंग, सैंड्रा बुलक, एंड्रयू कोजी, आरोन टेलर-जॉनसन और बैड बनी भी नजर आएंगे। इस फिल्म में लेडी गागा भी नजर आने वाली थीं लेकिन ‘हाउस ऑफ गुच्ची’ के साथ शेड्यूलिंग की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा। लेडी गागा की जगह ही फिल्म में सैंड्रा बुलक ने एंट्री की थी।