अपने शानदार गानों के दम पर दुनियाभर के लोगों को दीवाना बना चुकी बियॉन्से नोल्स के पिता मैथ्यू नोल्स ने कहा है कि वह ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर हैं।
'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' की खबर के मुताबिक मैथ्यू ने टीवी शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' के आनेवाले एपिसोड में अपनी हालत का जिक्र किया है। नोल्स ने बताया- मुझे कैंसर का पता तब चला जब लगातर मेरे शर्ट पर खून के धब्बे नजर आने लगे थे। उन्होंने आगे कहा- इसके बाद मैं चेकअप के लिए गया और फिर पता चला कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर है। बता दें मैथ्यू नोल्स ने जुलाई महीने में ही सर्जरी कराई है।
वहीं दूसरी तरफ से बियॉन्से बिजनेस लेवल पर पिता से अलग हो चुकी हैं। बियॉन्से अपने चौथे सोलो स्टूडियो एल्बम 4 के बाद से पिता के साथ काम नहीं कर रही हैं।
बियॉन्से ने 'द लायन किंग (The Lion King)' में सिम्बा के बचपन की दोस्त नाला के किरदार को अपनी आवाज दी थी जो बाद में उसकी लव इंटरेस्ट बन जाती है।