फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाफ्टा टीवी पुरस्कार: पॉल मेसकर ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 'आई एम डिस्ट्रॉय यू' की रही धूम, देखें विजेताओं की लिस्ट

Mon, 07 Jun 2021 05:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल के बाफ्टा पुरस्कार में धारावाहिक ‘आई एम डिस्ट्रॉय यू’ का जलवा रहा और इसने चार पुरस्कार जीते। मिचेला कोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
पॉल मेसकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल के बाफ्टा पुरस्कार में धारावाहिक ‘आई एम डिस्ट्रॉय यू’ का जलवा रहा और इसने चार पुरस्कार जीते। मिचेला कोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के संचालक रिचर्ड अयोड ने लंदन के टेलीविजन सेंटर में मिश्रित तरीके से आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कारों की घोषणा की।
विज्ञापन


कोविड-19 निर्देशों के तहत मुख्य श्रेणी के नामित उम्मीदवार ही मौजूद थे जबकि बाकी प्रतिभागी डिजिटल तरीके से उपस्थित हुए। बीबीसी और एचबीओ के 12 कड़ी के धारावाहिक ‘आई एम डिस्ट्रॉय यू’ में अराबेला नामक एक महिला की कहानी है जिसे एक रात शराब पीने के बाद यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। अराबेला की भूमिका मिचेला कोल ने निभायी है। कोल ने अभिनय के दौरान सुरक्षित माहौल मुहैया कराने के लिए इंटिमेशी कोच इटा ओ ब्रायन का शुक्रिया अदा किया।

पॉल मेसकर ने ‘नॉर्मल पीपल’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। स्काय नेटवर्क के ‘सेव मी टू’ ने बेस्ट ड्रामा सीरीज जबकि मलाची किरबी (स्मॉल एक्स) और राकी अयोला (एंथनी) ने क्रमश: सहायक अदाकार और सहायक अदाकारा के पुरस्कार जीते। ‘
विज्ञापन


सेक्स एजुकेशन’ के लिए एमी लोवुड और चार्ली कूपर को ‘दिस कंट्री’ के लिए पुरस्कार मिला। प्रशंसकों के बीच हिट रही ‘द क्राउन’ के लिए यह कार्यक्रम निराशाजनक रहा क्योंकि जिन चार श्रेणियों में उसे नामांकन मिला था, एक में भी उसे पुरस्कार नहीं मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें