फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: 'गॉन गर्ल' फेम लीजा बेन्स की हालत गंभीर, सड़क हादसे में हुई थीं घायल

Sun, 06 Jun 2021 01:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हॉलीवुड अभिनेत्री लीजा बेन्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • एक सड़क हादसे में लीजा बुरी तरह जख्मी हो गई थीं।
  • 'गॉन गर्ल' और 'कॉकटेल' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
लीजा बेन्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'गॉन गर्ल' फेम अभिनेत्री लीजा बेन्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, न्यूयॉर्क शहर में एक सड़क हादसे के दौरान वह घायल हो गई थीं। 65 वर्षीय लीजा बेन्स को शुक्रवार शाम लिंकन सेंटर के पास मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड में एक दो पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक हिट एंड रन मामला था क्योंकि लाल और काले रंग के स्कूटर पर सवार व्यक्ति ने पहले एक लाल बत्ती को उड़ाया और उसके बाद उन्होंने लीजा को भी टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही वह स्कूटर चालक फरार हो गया। हादसे में लीजा को काफी चोटें आई थीं और अभी उनकी हालत गंभीर ही बनी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभी उनकी गिरफ्त में नहीं आया है और उसे ढूंढने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

बता दें कि
बेन्स ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। जिनमें गॉन गर्ल और टॉम क्रूज के साथ आई फिल्म कॉकटेल से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली थी। वहीं टीवी शोज की बात करें तो लीजा नैशविले, मैडम सेक्रेटरी, मास्टर्स ऑफ सेक्स और NCIS में दिखाई दे चकुी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें